भरतपुर , मई 09 -- राजस्थान में धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र में सहरौली गांव में शनिवार को छप्परपोश झोपड़ियों और पशुबाड़ों में लगी आग से तीन परिवारों के गृहस्थी के सामान के साथ एक दुधारू भैंस की जलकर मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, परन्तु सभी प्रयासों के नाकाम साबित होने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी। दमकल पहुंचने से पहले ही सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया।
दमकल सूत्रों ने बताया कि आग से अटल सेवा केंद्र के सामने जाटव बस्ती में रमेश जाटव, रामबाबू जाटव एवं परमाल परमार के घर मे मोटर चक्की, अनाज, भूसे से भरे कूप, चारपाई, कूलर, पंखे, तख्त और कपड़े सहित पूरा घरेलू सामान राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित