सक्ति , फरवरी 17 -- छत्तीसगढ़ में सक्ति जिले के छपोरा-हसौद मुख्य मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने छपोरा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित