छपरा , फरवरी 22 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर होली पर्व के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेल थाना पुलिस ने विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच कर 1113 बोतल लगभग 185 लीटर विदेशी शराब बरामद करने के साथ ही 05 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।

राजकीय रेल थाना सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे, मुज्जफरपुर तथा पुलिस उपाधीक्षक, वाराणसी से प्राप्त आदेश के अनुसार छपरा जंक्शन पहुंचने वाली सभी ट्रेनों के डब्बे की सघन जांच करने पर 185 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित