छपरा , अक्टूबर 06 -- बिहार में सारण जिला नगर निगम आयुक्त को रिश्वत देने के आरोपी नगर निगम कर्मचारी असगर अली अंसारी को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम टैक्स कलेक्टर कर्मचारी असगर अली अंसारी ने नगर आयुक्त रणजीत कुमार को एक लिफाफा में रिश्वत की राशि भर कर अपने एक सहयोगी के माध्यम से भेज दी थी । इस सम्बन्ध में उक्त सहयोगी से जानकारी प्राप्त करने के बाद नगर निगम आयुक्त रणजीत कुमार ने नगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम आयुक्त रणजीत कुमार का बयान दर्ज कर इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही नगर निगम टैक्स कलेक्टर कर्मचारी असगर अली अंसारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित