अलवर , मार्च 26 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में माचाडी में एक व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गयी है।
सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी चिकित्सालय पहुंचे, मामले की जानकारी लेकर शव मुर्दाघर में रखवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रमिक पुष्कर जाटव शराब का सेवन करता था। वह रात में नशे में छत से गिर गया। जिसका किसी को पता नहीं चला। सुबह वह मकान के पीछे की तरफ पड़ा था और होश में था। इसकी सूचना ठेकेदार को दी गयी। ठेकेदार और अन्य लोगों ने पुष्कर को घायल अवस्था में राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसकी ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित