हरिद्वार , जून 19 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली कलियर पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" के तहत कार्रवाई करते हुए घर में हुई चोरी की घटना का शुक्रवार को खुलासा किया। पुलिस ने एक विधि-विवादित किशोर को चोरी किए गए चांदी के सिक्के, आभूषण, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड के साथ हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार मेहवड़कला, कलियर निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जून को दिन के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है तथा घर में रखे चांदी के सिक्के, आभूषण और नगदी गायब हैं। शिकायत के आधार पर कोतवाली कलियर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित