कांकेर , जनवरी 12 -- छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नेता जीवन ठाकुर के बेटे की सोमवार को रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। नीरज ठाकुर उनके पिता जीवन ठाकुर समेत कुछ लोगों को फर्जी तरीके से ऋण लेने के आरोप में कांकेर जिले के चारामा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालती आदेश पर जेल भेजा था।
कांकेर जेल के न्यायिक बंदी की मौत राजधानी रायपुर के डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर हॉस्पिटल में हुई थी। जीवन ठाकुर के परिजनों ने मौत के बाद छत्तीसगढ़ सरकार और जेल विभाग पर गंभीर आरोप जड़े थे, परिजनों के मुताबिक, कांकेर जेल प्रशासन ने परिवार के लोगों को सूचित किए बिना ही रायपुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित