रायपुर , सितंबर 24 -- छत्तीसगढ़ में भूमि सीमांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी। ई-कोर्ट व्यवस्था के तहत सीमांकन आवेदन के लिए तैयार ऑनलाइन मॉड्यूल को लाइव कर दिया गया है। आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के संबंध में राज्य के सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

आयुक्त भू-अभिलेख छत्तीसगढ़, नवा रायपुर की ओर से जारी पत्र के मुताबिक सीमांकन के आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश पहले ही भेजे जा चुके हैं। अब ऑनलाइन मॉड्यूल के संचालन तथा विभिन्न स्तरों पर की जाने वाली कार्यवाही को स्पष्ट करने के लिए संबंधित यूजर मैनुअल भी उपलब्ध कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित