रायपुर , जनवरी 16 -- छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य हिस्सों में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। मौसम केंद्र रायपुर द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। विशेष रूप से 17 जनवरी को राज्य के कई इलाकों में ठंड का प्रभाव और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सरगुजा संभाग का अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बस्तर संभाग के जगदलपुर में सबसे अधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित