रायपुर , सितंबर 19 -- छत्तीसगढ़ में चालू मानसून सीजन के दौरान एक जून से अब तक औसतन 996.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो इस अवधि की सामान्य बारिश का 96.4 प्रतिशत है। प्रदेश में बलरामपुर में सामान्य के मुकाबले सर्वाधिक 169.7 प्रतिशत, जबकि कांकेर में सबसे कम 67 प्रतिशत बारिश हुई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक जून से 19 सितंबर तक राज्य की सामान्य औसत बारिश 1033.6 मिलीमीटर है, जिसके मुकाबले अब तक 996.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

सरगुजा संभाग के बलरामपुर में सामान्य के मुकाबले 169.7 प्रतिशत यानी 1488.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 122.6 प्रतिशत (1139.9 मिमी), सूरजपुर में 111.5 प्रतिशत (1138.1 मिमी), कोरिया में 97 प्रतिशत (892.8 मिमी), जशपुर में 81.2 प्रतिशत (805.1 मिमी) और सरगुजा में 77.3 प्रतिशत (594.9 मिमी) बारिश हुई है।

रायपुर संभाग में राजधानी रायपुर में सामान्य की 126.9 प्रतिशत यानी 1091.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। महासमुंद में 120.8 प्रतिशत (1128.5 मिमी), गरियाबंद में 118 प्रतिशत (1191.9 मिमी), बलौदाबाजार में 109.7 प्रतिशत (1007.1 मिमी) और धमतरी में 105.1 प्रतिशत (1061 मिमी) बारिश हुई है।

बिलासपुर संभाग में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 138.5 प्रतिशत (1127.8 मिमी), मुंगेली में 112.5 प्रतिशत (1003.7 मिमी), जांजगीर-चांपा में 103.4 प्रतिशत (1101.5 मिमी), कोरबा में 97.5 प्रतिशत (1071 मिमी), बिलासपुर में 95.8 प्रतिशत (967.8 मिमी), सक्ती में 95.6 प्रतिशत (937.2 मिमी), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 90.1 प्रतिशत (912.5 मिमी) और रायगढ़ में 87.6 प्रतिशत (956.3 मिमी) बारिश दर्ज की गई।

दुर्ग संभाग में बालोद में 106.3 प्रतिशत (1057.1 मिमी), दुर्ग में 98.3 प्रतिशत (749.6 मिमी), राजनांदगांव में 94.9 प्रतिशत (839.9 मिमी), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 93 प्रतिशत (699.5 मिमी), कबीरधाम में 83 प्रतिशत (644 मिमी), बेमेतरा में 75.2 प्रतिशत (569.7 मिमी) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 71.8 प्रतिशत (864.1 मिमी) बारिश हुई है।

बस्तर संभाग में नारायणपुर में सामान्य की 108.6 प्रतिशत यानी 1376.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। दंतेवाड़ा में 91.4 प्रतिशत (1232.8 मिमी), कोण्डागांव में 81.8 प्रतिशत (936.9 मिमी), बस्तर में 80.7 प्रतिशत (1045.6 मिमी), बीजापुर में 70.3 प्रतिशत (1324.4 मिमी) और सुकमा में 69.3 प्रतिशत (982.2 मिमी) बारिश हुई है। कांकेर में सामान्य की 67 प्रतिशत यानी 945.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सामान्य के अनुपात में सबसे कम है।

विभाग के अनुसार, 19 सितंबर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 17.3 मिलीमीटर, नारायणपुर में 16.5 मिलीमीटर और कांकेर में 16.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं जांजगीर-चांपा, कोण्डागांव और दंतेवाड़ा में दिनभर बारिश दर्ज नहीं हुई। प्रदेश में इस दौरान औसत दैनिक बारिश चार मिलीमीटर रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित