रायपुर , अप्रैल 16 -- छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार वृद्धि के साथ गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में 16 से 19 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी विशेष रूप से बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के लिए दी गई है, जहां गर्म हवाओं का प्रभाव अधिक रहने की आशंका है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों में तापमान में और 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है, जिससे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने या उससे ऊपर जाने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित