रायपुर , जुलाई 20 -- छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के कुल 92 अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।

जारी तबादला आदेश में विभिन्न जिलों में कार्यरत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और उप पुलिस अधीक्षकों के अलावा पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। विभाग के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह स्थानांतरण किया गया है तथा आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित