रायपुर , जुलाई 10 -- छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने विभागीय पदोन्नति के बाद पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश आज जारी किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से नौ जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
गृह विभाग के अनुसार विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर निरीक्षक (विशेष शाखा) से उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) तथा सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नत अधिकारियों को विभिन्न इकाइयों एवं शाखाओं में पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक सविता सिंह परिहार को विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से विशेष शाखा, भिलाई तथा अरनोल्ड संतरी बढ़ा को जशपुर से विशेष शाखा, बिलासपुर पदस्थ किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित