रायपुर , जुलाई 15 -- छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों के दौरान हत्या की 2960 घटनाएं दर्ज की गईं।

गृह विभाग के ताजा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एक जुलाई 2024 से 30 जून 2026 के बीच राज्य में औसतन प्रतिमाह 123 तथा प्रतिदिन लगभग चार लोगों की हत्या हुई। इस अवधि में राज्य की राजधानी रायपुर हत्या के मामलों में शीर्ष पर रही, जबकि नक्सल प्रभावित रहे बस्तर संभाग के कई जिलों में हत्या की घटनाएं रायपुर की तुलना में कम दर्ज की गईं।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार समीक्षा अवधि में रायपुर जिले में सर्वाधिक 169 हत्या के मामले दर्ज हुए। इसके बाद जशपुर और रायगढ़ में 114-114, दुर्ग और सरगुजा में 113-113 तथा बिलासपुर में 109 हत्या के प्रकरण दर्ज किए गए। नक्सल प्रभावित रहे जिलों में हत्या की घटनाएं राजधानी रायपुर की तुलना में कम रहीं। बीजापुर में दो वर्षों के दौरान 82, सुकमा में 49, दंतेवाड़ा में 33, कोंडागांव में 26 तथा नारायणपुर में 24 हत्या के मामले दर्ज किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित