रायपुर , अक्टूबर 29 -- छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पिछले तीन वर्षों के दौरान विभिन्न जलप्रदाय योजनाओं और संबंधित कार्यों के लिए 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें सबसे अधिक राशि एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के लिए जारी की गई है। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में भी उपलब्ध बजटीय आबंटन के आधार पर भुगतान की प्रक्रिया जारी है।
जल जीवन मिशन के राज्य कार्यालय से गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते तीन वर्षों में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के लिए 4,985.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसके अलावा समूह जलप्रदाय योजनाओं के अंतर्गत 1,690.94 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान हुआ है। मिशन के सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये तथा जल गुणवत्ता परीक्षण से संबंधित कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित