रायपुर , अक्टूबर 26 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर नौ नवंबर को राज्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर पूर्व में निर्धारित ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित