रायपुर , मई 27 -- छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अरुण पांडे को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में मंत्रालय ने बुधवार को आधिकारिक आदेश जारी किया है।
श्री पांडे वर्तमान प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवासन राव का स्थान लेंगे। श्री राव आगामी 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित