रायपुर , जुलाई 01 -- छत्तीसगढ़ मंत्रालय (महानदी भवन) में शानदार शासकीय सेवा पूरी करने वाले तीन अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में बुधवार को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मानित सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों में श्रम विभाग के अवर सचिव कीर्तिवर्धन उपाध्याय, गृह विभाग के स्टाफ ऑफिसर राजेश हीरा तथा स्कूल शिक्षा विभाग के दफ्तरी चैनसिंह शामिल हैं।

इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ की गई शासकीय सेवा सदैव प्रेरणास्रोत होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का योगदान शासन-प्रशासन को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के सम्मानपूर्ण, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित