रायपुर , जनवरी 28 -- छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बुधवार को विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री देव अपने शोक संदेश में कहा कि यह स्तब्धकारी और पीड़ादायी हादसा है जिससे महाराष्ट्र समेत देश की राजनीति में शून्य आ गया है। इसकी कभी भरपाई नहीं हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में हमने एक सशक्त, मुखर, अनुभवी और जनसमर्पित नेतृत्व के धनी व्यक्तित्व को खो दिया है। महाराष्ट्र ही नहीं, अपितु राष्ट्रीय राजनीति की दिशा के निर्धारण में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

श्री देव ने श्री पवार सहित विमान हादसे में जान गंवाने वाले पाँच अन्य मृतकों को भी अपनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिरशांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य एवं सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित