रायपुर, अक्टूबर 10 -- छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह 11 अक्टूबर को रायपुर में अपना नया कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और छत्तीसगढ़ के मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित