रायपुर , अप्रैल 01 -- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत आज रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी स्पर्धा के तीसरे स्थान के मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 14-6 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
मैच के दौरान छत्तीसगढ़ की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और मध्यप्रदेश की टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तेज आक्रमण के दम पर एक के बाद एक गोल दागे, जिससे मध्यप्रदेश की टीम मुकाबले में पिछड़ती चली गई।
मध्यप्रदेश ने भी वापसी की कोशिश की, लेकिन छत्तीसगढ़ की मजबूत रक्षा पंक्ति और सटीक फिनिशिंग के सामने उसकी रणनीति सफल नहीं हो सकी।
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखने लायक रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित