रायपुर , जुलाई 07 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड केवल भौगोलिक रूप से पड़ोसी राज्य ही नहीं हैं, बल्कि दोनों राज्यों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों की मजबूत परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जशपुर क्षेत्र का झारखंड से वर्षों पुराना आत्मीय जुड़ाव दोनों राज्यों के लोगों के बीच विश्वास और निकटता को लगातार मजबूत करता रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित