बीजापुर , जनवरी 24 -- छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के घने जंगल में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। मद्देड़ थाना क्षेत्र में चले एक सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए कई आइईडी और विस्फोटकों का एक बड़ा भंडार (डम्प) खोज निकाला गया है। इस कार्रवाई से इलाके में नक्सलियों की बड़ी साजिश पर पानी फिर गया है। जवानों ने इस बरामदगी से नक्सलियों के कारनामे से पर्दा उठाया है, नक्सलियों ने बियर की 16 बोतलों में प्रेशर आईईडी प्लांट किया था।

इस ऑपरेशन के तहत, बंदेपारा-नीलमड़गु के बीच के जंगल में 24 जनवरी को चलाए गए सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक पगडंडी के किनारे बियर की बोतलों में लगाए गए 16 प्रेशर आइईडी मिले। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने इन सभी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित