नारायणपुर , जनवरी 21 -- ेवगांव जल विद्युत परियोजना के लिए प्रस्तावित निजी भूमि अधिग्रहण को लेकर अगले सप्ताह प्रभावित गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। परियोजना के लिए देवगांव, टीमनार और ब्रेहबेड़ा गांवों के किसानों की कुल 52.730 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है।

राजस्व विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन ग्राम सभाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत गढ़बेंगाल में 04 फरवरी को, ग्राम पंचायत देवगांव में 05 फरवरी को तथा ग्राम पंचायत टिमनार में 06 फरवरी को आयोजन होंगे। संबंधित ग्राम पंचायतों के सभी प्रभावित किसान एवं नागरिक इन सभाओं में भाग ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित