दंतेवाड़ा , जनवरी 21 -- छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों की जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत मदाड़ी में एक विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सीधे ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी और अनेक मांगों पर त्वरित कार्यवाही की।

शिविर में आधार कार्ड का अद्यतनीकरण, श्रम कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण, तथा गोद भराई कार्यक्रम जैसे कार्य संपन्न हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 61 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें मलेरिया, रक्तचाप और मधुमेह की जाँच शामिल थी। इस दौरान 03 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 05 कार्ड ऑनलाइन प्रदान किए गए। साथ ही, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को राशि का वितरण भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित