मुंबई , नवंबर 07 -- ठ महापर्व के अवसर पर भोजपुरी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने भक्तिमय गीत 'निंदिया के मतल दिनानाथ' रिलीज किया है। निर्माता रत्नाकर कुमार की प्रस्तुति वाले इस गीत को गायिका प्रियंका सिंह ने आवाज दी है, जबकि इसके वीडियो में अभिनेत्री दमिनी यादव नजर आ रही हैं।
गीत में छठी मईया और दिनानाथ के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति के साथ छठ पर्व की लोक परंपराओं को प्रस्तुत किया गया है। इसके माध्यम से व्रतियों की आस्था, सूर्यदेव की आराधना और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को संगीत के जरिए अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया है।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस गीत के जरिए श्रद्धालुओं की भावनाओं को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गीत श्रोताओं को पसंद आएगा।
प्रियंका सिंह ने कहा कि छठी मईया के गीतों से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी होती है। उन्होंने इसे पूरी श्रद्धा और भावना के साथ गाने का प्रयास किया है। वहीं, दमिनी यादव ने कहा कि छठ पर्व की आस्था और भावनाओं को वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करना उनके लिए खास अनुभव रहा।
गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी नवरत्न पांडे ने संभाली है। इसका निर्देशन आशीष पार्क ने किया है। छायांकन रवि राठौर और राहुल रॉय, कोरियोग्राफी विक्की डीएस, संपादन विक्की एस. राज और डीआई रोहित सिंह ने किया है। गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित