अजमेर , मई 23 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शनिवार को अजमेर मुख्यालय पर आयोजित 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस अवसर पर श्री चौधरी ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे केवल नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के सपनों, आत्मविश्वास और नए भारत के उज्ज्वल भविष्य का उत्सव बताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया को नई दिशा दी है। रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को समयबद्ध तरीके से सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित