श्रीगंगानगर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में राजस्थान बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता नवरंग चौधरी (73) का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

श्री चौधरी का सोमवार को सुबह सीकर से श्रीगंगानगर आते समय रेलगाड़ी में अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया था।

उनके निधन पर श्रीगंगानगर शहर समेत पूरे जिले, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से हजारों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित