चेन्नई , जुलाई 28 -- निवेश और ऋण कारोबार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान कर पश्चात लाभ 1,654 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया जो पिछले वर्ष की समान अवधि के शुद्ध लाभ की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी के मंगलवार को जारी बिना आडिट किये गये तिमाही वित्तीय परिणाम के अनुसार आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल प्रबंधानाधीन परिसम्पत्तियां (एयूएम) 2,54,392 करोड़ रुपये थी जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है।30 जून 2025 को एयूएम 2,07,663 करोड़ रुपये थीं।
इस तिमाही की कंपनी की शुद्ध आय (नट इनकम) 4,930 करोड़ रही रही जो वार्षिक आधार पर 28 प्रतिशत वृद्धि दर्शाती है।
कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का कुल ऋण वितरण 29,612 करोड़ किया। इसी दौरान वाहन ऋण व्यवसाय के तहत पहली तिमाही में 16,503 करोड़ रुपये के कर्ज का वितरित किया गया।
30 जून तक इस व्यवसाय के तहत प्रबंधनाधीन परिसम्पत्तियां1,24,132 करोड़ रुपये थीं जोपिछले वर्ष इसी अवधि में 1,04,720 करोड़ रुपये की एयूएम की तुलना में 19 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है।
कंपनी ने सम्पत्ति के आधार पर कर्ज कारोबार में 23 प्रतिशत और आवास ऋण कारोबार में में 22 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दिखायी है। कंपनी के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम ऋण व्यवसाय 9,923 करोड़ रुपये पर 39 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ा है।
कंपनी के उपभोक्ता ऋण कारोबार में 12 प्रतिशत और सिक्योर्ड बिजनेस एवं पर्सनल लोन व्यवसाय में 40 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।
गोल्ड लोन व्यवसाय के अंतर्गत पहली तिमाही में 754 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। 30 जून 2026 तक इस व्यवसाय में एयूएम 2,143 करोड़ रुपये थी। कंपनी वर्तमान में 171 समर्पित शाखाओं के माध्यम से इस व्यवसाय का संचालन कर रही है और इसमें निरंतर विस्तार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित