अलवर , मई 24 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में मालाखेडा बाजार स्थित माली मोहल्ले में एक मकान में अज्ञात चोर दिनदहाड़े ताला तोड़कर नगदी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घटनास्थल का जायजा लिया गया। सीसीटीवी में एक संदिग्ध नजर आ रहा है, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
पीडि़त मनोज जांगिड़ ने बताया कि वह आज मध्याह्न करीब सवा 12 बजे किसी से मिलने घ्नर से निकला था। जब घर वापस आया तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी से सारा सामान अस्त-व्यस्त मिल और अलमारी में बनी तिजोरी से 14 हजार रुपये नगदी नदारद थी। पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी में नजर आ रहे संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित