भीलवाड़ा , अगस्त 11 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के सुवाणा सदर थाना क्षेत्र में चोरों ने सोमवार रात एक सर्राफा दुकान को निशाना बनाते हुए करीब दो किलोग्राम चांदी के जेवरात, सात हजार रुपए नकद और वजन करने की दो मशीनें चोरी करके ले गये।
वारदात का खुलासा सुबह दुकान खोलने पर हुआ। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि सुवाणा कस्बे में स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में चोर पीछे की ओर से दुकान की दीवार में बड़ा गोल सुराख बनाकर चोर अंदर दाखिल हुए। दुकान में घुसने के बाद चोरों ने सामान खंगाला और चांदी के जेवरात एवं नकदी लेकर फरार हो गये। चोर आभूषणों के खाली डिब्बे और अन्य सामान दुकान के पीछे फेंक गये।
पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित