अलवर , अप्रैल 02 -- राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात चोर एक सूने घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपए के नगदी और गहने पार कर ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एम के कॉलोनी निवासी मकान मालिक श्यामलाल कोली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जब घर में कोई नहीं था, इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और नीले ड्रम में रखे कीमती सामान को निशाना बनाते हुए मंगलसूत्र, पाएजेब, चूड़ियां, अंगूठियां, कुंडल सहित अन्य आभूषण और करीब 20 हजार रुपये नगद चुराकर ले गये।
उसने बताया कि आज सुबह जब वह घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित