भीलवाड़ा, अप्रैल 12 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे की श्रीमाल कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक साहूकार के सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने मकान में प्रवेश करने के लिए आधुनिक तरीके अपनाते हुए गैस कटर का इस्तेमाल कर खिड़की को काटा और अंदर दाखिल हुए।

घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब पड़ोसियों ने मकान का मुख्य दरवाजा और खिड़की खुली देखी। सूचना मिलते ही आसींद पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश सिंह और थाना प्रभारी श्रीमती श्रद्धा पंचोरी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित