अलवर , अगस्त 27 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की सौर प्लेट बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मंगलवार को रात में थाना भिवाड़ी पुलिस दल गश्त कर रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की सौर प्लेट लेकर भिवाड़ी में उन्हें बेचने के लिए घूम रहे हैं। इस पर पुलिस दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को पकड़कर उनसे सौर प्लेट बरामद कीं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान भोला कुमार (23) और मनोज (19) के रूप में हुई। दोनों बहराइच के हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित