पटना , मार्च 09 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने चोरी किया हुआ 4.5 लाख रूपये का लोहे का सामान बरामद करने के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फतुहा -01 अवधेश कुमार ने सोमवार को बताया कि आठ मार्च को नदी थाना क्षेत्र के एक फैक्ट्री से लगभग 4.5 लाख रूपये मूल्य के लोहे के सामान की चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी।
इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त रवि कुमार को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त अविनाश कुमार के घर पर छापेमारी की गई, जहां से एक देशी कट्टा एवं दो कारतूस बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।
इस घटना में संलिप्त दो विधि विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित