अलवर , फरवरी 25 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी समारोह के दौरान हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 23 फरवरी को सुनील शिकायत दर्ज करायी कि 22 फरवरी की रात उसकी बहन की शादी के दौरान परिवार के लोग घर से करीब 80 मीटर दूर टेंट में थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान की दीवार फांदकर घर में घुस गए और करीब आठ हजार रुपये और दो चांदी की अंगूठियां चोरी कर ले गये।
उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने तकनीकी एवं पारंपरिक तरीकों से जांच करते हुए आरोपी मिथुन (28) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से एक चांदी की अंगूठी और 1500 रुपये नगद बरामद किये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित