पटना , जून 24 -- बिहार में पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक घटना का उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान बरामद किए हैं।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को पालीगंज थाना में निरखपुर गांव स्थित एक दुकान में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, पालीगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष द्वारा एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
सूत्रों ने बताया कि गठित टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान तथा सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गया एक इलेक्ट्रिक चूल्हा, एक इन्वर्टर बैटरी और एक मोबाइल फोन बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित