भोपाल , अगस्त 14 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में निशातपुरा-सुखी सेवनिया रेलखंड के मध्य किलोमीटर 844/8-10 पर स्थित समपार फाटक संख्या 255 (चोपड़ा फाटक) रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते 17 अगस्त 2026 से यातायात के लिए बंद रहेगा।

पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार फाटक बंद रहने के दौरान आमजन एवं वाहन चालकों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। यातायात चोपड़ा नाला-खेजरा बारामत अंडरपास एवं भोपाल बाईपास के माध्यम से संचालित किया जा सकेगा।

रेलवे ने आमजन एवं वाहन चालकों से निर्माण कार्य के दौरान सहयोग करने और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। रेलवे के अनुसार ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित