लंदन , अप्रैल 16 -- फ्रांस के स्ट्राइकर ह्यूगो एकिटिके, लिवरपूल के चैंपियंस लीग मैच में पेरिस सेंट-जर्मेन से हार के दौरान एच्लीस टेंडन में चोट लगने के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।
एकिटिके पहले हाफ में फिसलने के बाद एनफील्ड के मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर निकले। लिवरपूल को डर है कि 23 साल का यह खिलाड़ी लंबे समय तक खेल से बाहर रह सकता है, जिससे वह अगले सीज़न की शुरुआत में भी नहीं खेल पाएगा। बुधवार को उनका स्कैन हुआ, जिसमें गंभीर चोट की पुष्टि हुई हे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को जारी एक बयान में लिवरपूल ने उनके ठीक होने की कोई समय-सीमा नहीं बताई।
क्लब ने कहा, "चोट के स्कैन से बाद में एच्लीस टेंडन फटने की पुष्टि हुई है। इसलिए, एकिटिके क्लब सीजन के बाकी हफ्तो के लिए खेल से बाहर रहेंगे और इस गर्मी में फ्रांस के साथ होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस बारे में आगे की जानकारी सही समय पर दी जाएगी।"बुधवार रात, फ्रांस के मैनेजर डिडिएर डेसचैम्प्स ने फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन द्वारा जारी एक बयान में कहा कि एकिटिके अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले इस गर्मी के टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित