लंदन , जून 19 -- भारतीय महिला टीम की ऑफस्पिन-ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल टखने के लिगामेंट की चोट के कारण महिला टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह टीम में अनकैप्ड प्रेमा रावत को जगह मिली है।
डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुकी प्रेमा रावत 20 जून से शुरू हो रही छह मैचों की सीमित ओवर सीरीत में भारत ए दल का हिस्सा थीं। 24 साल की रावत ने इसी साल मार्च में भारत ए के लिए खेलते हुए राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप में 4.27 की इकॉनमी से आठ विकेट लिए थे।
श्रयंका पाटिल को बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में उन्हें यह चोट लगी। श्रेयंका को उनके ओवर की महज एक गेंद के बाद ही स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। मिड-ऑन की ओर गई गेंद का पीछा करते समय उनका टखना मुड़ गया था। दर्द बहुत तेज़ था। जब भारतीय टीम की फिजियोरेपिस्ट मैदान पर आईं, तो श्रेयंका अपने दाहिने पैर को पकड़े हुए दिखीं और वह उस पर बिल्कुल भी वजन नहीं डाल पा रही थीं, जिसके कारण स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित