नॉटिंघम , जून 25 -- न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये। ओवल टेस्ट में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज हेनरी पिंडली की चोट के कारण बाहर हुए हैं, जबकि उसी मैच में शतक लगाने वाले फिलिप्स को साइड स्ट्रेन (पसलियों के पास की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित