प्रिटोरिया , मार्च 07 -- दक्षिण अफ्रीका और डॉल्फिंस के ऑलराउंडर ईथन बॉश मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड में होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। 15 मार्च से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए 15 लोगों की टीम में उनकी जगह ऑलराउंडर वियान मुल्डर को शामिल किया गया है।
बॉश ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सिर्फ एक मैच खेला है। एक साल पहले एक एकदिवसीय और वह अपना अंतरराष्ट्रीय टी-20 में पर्दापण करने वाले थे। वहीं, मुल्डर ने 11 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं और आखिरी बार सितंबर 2024 में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। दक्षिण अफ्रीका के लिए उनका आखिरी मैच पिछले साल भारत में एक टेस्ट मैच था।
अभी दक्षिण अफ्रीका में मौजूद टीम के सदस्य आठ मार्च को न्यूजीलैंड के लिए प्रस्थान करेंगे, जबकि शेष टीम के सदस्य और मैनेजमेंट जो टी-20 विश्व कप से बाहर होने के बाद अभी कोलकाता में हैं वे उसी दिन सीधे न्यूजीलैंड जाएंगे।
केशव महाराज टी-20 सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे। पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच जो माउंट माउंगानुई (15 मार्च), हैमिल्टन (17 मार्च), ऑकलैंड (20 मार्च), वेलिंगटन (22 मार्च) और क्राइस्टचर्च (25 मार्च) में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित