उदयपुर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के छात्र चैैैतन्य योगेश गवली ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके उदयपुर संभाग में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रो. गोविंद अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि विद्यालय स्तर पर तन्वी जैन ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ उदयपुर संभाग में द्वितीय स्थान और समृद्धि सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष विद्यालय के 202 विद्यार्थी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए जिनमें से 59 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित