रांची , सितंबर 30 -- झारखण्ड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से आज उनके कार्यालय कक्ष में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ,उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गी, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग, संयुक्त सचिव अमित शर्मा एवं संयुक्त सचिव सुश्री पूजा धाधा ने भेंट वार्ता की।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष श्री महतो को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया, इसके पश्चात राज्य के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन भी सौंपी।

ज्ञापन में मुख्य रूप से झारखंड के नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स की दरों , झारखंड की खास महल से अच्छादित भूमि, व्यापारिक संस्थान प्रतिष्ठान की सुरक्षाइसके अलावा ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की समीक्षा इत्यादि विषय पर प्रस्ताव दिए गए हैं।

श्री महतो ने ज्ञापन पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस पर विधि सम्मत करवाई के लिए मैं सरकार को प्रेषित कर दूँगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित