पटना , दिसंबर 13 -- बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की।

चैम्बर अध्यक्ष पी. के.अग्रवाल ने आज यहां बताया कि उप मुख्यमंत्री श्री सिन्हा के साथ राज्य के भूमि सुधार से सम्बन्धित कई मुद्दों पर विस्तृत वार्ता हुई है।

प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री श्री सिन्हा द्वारा प्रारम्भ किये गए "भूमि सुधार जनकल्याण संवाद" की सराहना करते हुए कहा कि यह काफी प्रसंसनीय पहल है, जिसका बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज हार्दिक स्वागत करता है। इस पहल से भूमि विवाद के काफी सारे लम्बित मामले का समाधान सहज रूप से हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित