चेन्नई , मई 03 -- तमिलनाडु के चेन्नई में रविवार को अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर एक यात्री के विमान के लैंडिंग के बाद आपातकालीन द्वार खोलकर रनवे पर कूद जाने से सुरक्षा अधिकारियों , यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में हड़कंप मच गया।
यह घटना एयर अरेबिया की एक उड़ान में हुई जो शारजाह से आई थी और उसमें 200 से ज़्यादा यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।
जानकारी के अनुसार जैसे ही विमान लैंडिंग के बाद बे की ओर बढ़ रहा था, उस यात्री ने अचानक आपातकालीन निकासी का दरवाज़ा खोला और बाहर कूदा और टरमैक के पार भागने की कोशिश की।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अधिकारियों सहित सतर्क हवाईअड्डा सुरक्षा कर्मियों ने यात्री का पीछा किया कर उसे हिरासत में लिया।
पायलट ने तुरंत विमान रोका और अधिकारियों को अलर्ट किया।
इस घटना की वजह से उड़ान ऑपरेशन में कुछ समय के लिए रुकावट आई, जिसमें कुछ समय के लिए रनवे बंद करना पड़ा और कुछ उड़ाने प्रभावित हुयी।
शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि यात्री मानसिक रूप से परेशान था, हालांकि अधिकारियों ने इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित