बेंगलुरु , अप्रैल 05 -- चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 11वें मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड है लेकिन यह पिच अच्छी दिख रही है। यहां पर कुछ रन बनने वाले हैं। हम उन्हें कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेंगे। धोनी का जहां तक सवाल है तो वो धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं। कई बार इसमें थोड़ा समय लग जाता है। पहला गेम हमारे लिए निराशाजनक रहा था लेकिन दूसरे में बैटिंग में काफी सुधार आया था।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। हालांकि यह हार्ड पिच लग रही है, इसलिए बल्लेबाजी करके भी खुश हैं। यह फ्रेश विकेट है। प्लेयर्स ने पिछले मैच में काफी अच्छा खेला था और हम उसी मोमेंटम को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित