अहमदाबाद , मई 21 -- चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 66वें मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। पिच में कुछ बाउंस और पेस है और हम इसका फ़ायदा उठाना चाहते हैं। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। प्रशांत वीर की जगह मैट शॉर्ट खेल रहे हैं। अकील हुसैन की जगह गुरजपनीत सिंह आए हैं। हम प्रोसेस में विश्वास रखते हैं। हालांकि हमें रिजल्ट उस हिसाब से नहीं मिला है। हम चीजों को सिंपल रखना चाहते हैं।
वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी टॉस जीतते तो गेंदबाजी ही करते। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा आए हैं। उम्मीद है कि हम गेंदबाजी में अपनी वो इंटेंसिटी बरकरार रखेंगे। अभी काम पूरा नहीं हुआ है और उम्मीद है कि हमारे तीन मैच और यहां से बेहतर होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित