नयी दिल्ली , जनवरी 25 -- चूरू (सीयूआर)-दूधवाखारा (डीकेएक्स) खंड के बीच रेल लाइन दोहरीकण का का कार्य 24 जनवरी को सफलतापूर्वक पूरा कर दिया गया। यह कार्य रेवाड़ी-बीकानेर रेल लाइन के अंतर्गत 27.98 किलोमीटर लंबे खंड पर किया गया है, जिसमें अप और डाउन दोनों लाइनों पर ऑटो सिग्नलिंग की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में रेल परिचालन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस परियोजना के तहत कुल 7 मौजूदा कर्वों का स्लीविंग (स्थान परिवर्तन) किया गया, जिससे दो स्थायी गति प्रतिबंधों (पीएसआर) को समाप्त किया जा सका। इसके अलावा, इस खंड में पड़ने वाली एक लेवल क्रॉसिंग को भी समाप्त कर दिया गया है, जिससे न केवल ट्रेनों की गति और समयबद्धता में सुधार होगा, बल्कि सड़क और रेल यातायात की सुरक्षा भी और मजबूत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित