भरतपुर , सितम्बर 30 -- राजस्थान में पंचायत चुनाव की सामग्री लेने के लिए जा रहे करौली कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों की पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर से चार कर्मचारी घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार को जयपुर से करौली लौटते समय करौली-गंगापुर मार्ग पर बीजलपुर-भड़क्या के बीच हुआ। घायल कर्मचारियों की पहचान भंवर सिंह और पप्पू के रूप में हुई है जिन्हें भर्ती कर लिया गया। दो कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

अस्पताल में भर्ती घायल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें जर्जर वाहन उपलब्ध कराया गया जिसकी एक हेडलाइट खराब थी। कम रोशनी और सड़क पर कम दृश्यता के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली साफ नहीं दिखी, जिसकी वजह से टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों से जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित